फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   leopard terror in udhampur

उधमपुर: तेंदुए का आतंक, 15 दिन में 25 शिकार

Wed, 17 Feb 2016 12:11 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
leopard terror in udhampur

सीन ब्राह्मणा में तेंदुए ओर उसके शावकों के देखे जाने से पूरे गांव में खौफ बना हुआ है। लोग देर शाम को डर के मारे लोग घरों से बाहर नहीं निकलना चाह रहे हैं। बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कई बार दो तेंदुओं को शावकों सहित देखा गया है। पंद्रह दिन में 25 के करीब मवेशी तेंदुओं का शिकार बन चुके हैं। नायब सरपंच वेद प्रकाश ने बताया कि तेंदुए द्वारा हमला कर गांव में पिछले 15 दिनों में बीस बकरियां और पांच कुत्तों को अपना शिकार बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने भी दो बार तेंदुए को उनके गांव में घूमते देखा है। एक अन्य ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को वह उधमपुर से काम खत्म कर घर को जा रहा था। रास्ते में दो तेंदुओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुआ बकरी को घसीटकर ले जा रहा था। वह डर के मारे झाड़ियों में अपनी जान बचाने के लिए छिप गया। जब तेंदुआ वहां से निकल गया तो उन्होंने गांववालों को सारी बात बता दी।

वाइल्ड लाइफ के पास पिंजरा नहीं

leopard terror in udhampur

इस दौरान अन्य ग्रामीणों ने भी तेंदुए को देखने की बात कही। एक अन्य ग्रामीण विजय ने बताया कि वह शाम के समय अपने खेत से घर की ओर जा रहा था। घर के रास्ते पर उसने तेंदुए कोदेखा।

गोपाल कृष्ण ने बताया कि उन्होंने वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का अनुरोध किया है। अधिकारियों ने कहा- उनके पास अभी पिंजरा नहीं है।

विभाग का पिंजरा पहले से ही एफओडी के कार्यालय में लगाया गया है। ग्रामीणों को नंदनी स्थित वाइल्ड लाइफ से संपर्क करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed