{"_id":"8a049202b9d748ee317ee51946d7db04","slug":"leopard-killed-14-sheep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने 14 भेड़ों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने 14 भेड़ों को बनाया शिकार
अमर उजाला ब्यूरो/बिलावर
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
वीरवार देर रात एक तेंदुए ने बांझल पटवाल के मोहड़ा इयान में एक किसान की पशुशाला पर हमलाकर भीतर बंधी चौदह भेड़ों को मार डाला।
विज्ञापन
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। इससे पहले भी तेंदुए लोगों के पशुओं को मारते रहे हैं। इसलिए ग्रामीणों ने प्रशासन और वाइल्ड लाइफ विभाग से तेंदुओं से निजात दिलवाने और पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
बांझल पटवाल के सरपंच ठाकुर रतनचंद ने बताया कि वीरवार देर रात एक तेंदुए ने मोहड़ा इयान के बिशनदास पुत्र ज्ञानदास की पशुशाला में घुसकर भीतर बंधी चौदह भेड़ों को मार गिराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में काफी दहशत है। उनके अनुसार पहले यह तेंदुआ केवल जंगल में ही पशुओं पर हमला करता था, लेकिन अब तेंदुए ने लोगों के घरों और पशुशालाओं में घुसना भी शुरू कर दिया है और आए दिन पशुओं को मार रहा है।
विज्ञापन
सरपंच ने बताया कि इस इलाके के लोगों का मुख्य पेशा पशुपालन है। भेंड़-बकरियां पालकर ही लोग अपनी रोजी-रोटी की व्यवस्था करते हैं। ऐसे में तेंदुए के हमले से उनमें डर का माहौल बन गया है। उन्होंने प्रशासन से तेंदुओं को इलाके से बाहर निकालने और पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।