फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Leopard attacked young man in Kavvati Doda, forest workers saved life female jackal in Poonch

जम्मू-कश्मीर: डोडा के काववती में तेंदुए ने युवक पर किया हमला, पुंछ में मादा सियार की वन कर्मियों ने बचाई जान

Mon, 24 Jul 2023 02:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डोडा/पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा/पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 02:17 AM IST
सार

डोडा जिले में तेंदुए को हमले में युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पुंछ में मादा सियार की वन कर्मियों ने जान बचाई। उसकी गर्दन एक प्लास्टिक के जार में फंस गई थी। 

विज्ञापन
Leopard attacked young man in Kavvati Doda, forest workers saved life female jackal in Poonch
डोडा में पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

डोडा जिले के कास्तीगढ़ इलाके के काववती गांव में रविवार को तेंदुए ने युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब हमला हुआ तो युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया और लोग मदद को पहुंच गए। लोगों ने तुरंत युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान जसविंदर सिंह (26) पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी कावबती ब्लॉक कस्तीगढ़ के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम ने बताया कि रविवार सुबह जब जसविंदर सिंह अपने घर के पास वन क्षेत्र में जा रहे थे तो अचानक एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। जसविंदर ने तुरंत मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर उसके परिवार के सदस्य और ग्रामीण मदद के लिए उसके पास दौड़े और उसे तेंदुए से बचाया।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा, ग्रामीणों ने घायल को तुरंत इलाज के लिए जीएमसी डोडा पहुंचाया। पीड़ित भाग्यशाली था कि उसके घर के पास उस पर हमला किया गया और उसे समय पर मदद मिल गई। उन्होंने बताया कि वन्य जीव विभाग को पहले ही इस बारे में सूचित कर दिया गया है और जानवर को पकड़ने का अनुरोध किया गया। घंटों मशक्कत करने के बाद  पुलिस और वन विभाग की टीमों ने तेंदुए को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिब्बे में सिर फंसाए घूम रही थी मादा सियार, वन्यजीव संरक्षण विभाग ने बचाया

पुंछ जिला मुख्यालय के करीब गांव में रविवार को वन्यजीव संरक्षण विभाग ने प्लास्टिक के डिब्बे में सिर से फंसी एक मादा सियार को मुक्त कराते हुए उसकी जान बचाई। प्लास्टिक के डिब्बे से मुंह निकलते ही मादा सियार जंगल की तरफ भाग गई।


विभाग में पुंछ के रेंज अधिकारी मोहम्मद इदरीस खान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कनकोटे में दो दिनों से एक सियार प्लास्टिक के डिब्बे में सिर फंसाए घूम रही है। सूचना मिलने पर रविवार को बचाव अभियान शुरू किया। घंटों तक उस सियार की तलाश की गई।


वह एक कच्ची सड़क के किनारे झाड़ियों में मिली। कर्मचारियों ने उसे दबोचा और प्लास्टिक के डिब्बे से उसका सिर बाहर निकाला। सिर निकलते ही वह जंगल की तरफ भाग गई। वह एक मादा सियार थी, जो शायद गांव में खुले में पड़े पानी से भरे प्लास्टिक के डिब्बे में पानी पीने के इरादे से मुंह डाला होगा। उसमें सियार का सिर फंस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed