{"_id":"612bd3ab8ebc3e79e03e8ea2","slug":"lemon-grass-billawer-news-jmu242558327","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछैड गांव में शुरू हुई लेमन ग्रास की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछैड गांव में शुरू हुई लेमन ग्रास की खेती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल के कछैड गांव में कृषि विभाग ने किसान लक्ष्मण सिंह की 11 कनाल भूमि पर लेमन ग्रास की खेती की शुरुआत कराई है। कृषि विभाग के प्लांट डॉक्टर मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिन इलाकों में किसानों ने बंदरों की वजह से गेहूं और धान की फसल लगाना बंद कर दी है, उन इलाकों में कृषि विभाग ने लेमन ग्रास लगाने की पहल की है।
उन्होंने बताया कि एक कनाल भूमि पर लेमन ग्रास की खेती करने से पांच से छह लीटर तेल निकाला जा सकता है। और, साल में दो से तीन बार इसका तेल निकाला जा सकता है। एक बार खेती करने से यह अगले सात से आठ साल तक रहती है। उपमंडल में कृषि विभाग के अफसर निधान सिंह ने बताया कि किसान लेमन ग्रास की खेती करके हर वर्ष प्रति कनाल 10 से 15 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। सरकार की ओर से किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के लिए यह मुहिम चलाई गई है।
अधिकारी ने बताया कि उपमंडल के कई गांवों में लेमन ग्रास की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य बिलावर के अलग-अलग गांवों में करीब एक हजार कनाल भूमि पर लेमन ग्रास की खेती कराने का है। जो किसान लेमन ग्रास की खेती करना चाहते हैं, वह कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।