फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Leh Violence Curfew relaxed for two hours in Leh, internet suspended

Leh Violence: लेह में कर्फ्यू के छठे दिन दो घंटे की ढील, दुकानें खुलीं लेकिन इंटरनेट और स्कूल-कॉलेज बंद रहे

Tue, 30 Sep 2025 04:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह।
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 30 Sep 2025 04:11 AM IST
सार

उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सोमवार को भी उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया। उन्होंने एक बार फिर खुद को लेह के लोगों के साथ होने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Leh Violence Curfew relaxed for two hours in Leh, internet suspended
लेह में कर्फ्यू जारी - फोटो : PTI

विस्तार

लेह में सोमवार को कर्फ्यू के छठे दिन दो घंटे के लिए ढील दी गई। शाम चार से छह बजे तक राशन, सब्जी और खाने-पीने समेत आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलीं। राशन और सब्जियों की दुकानों पर लंबी लाइन लगी देखी गई। हालांकि, स्कूल-कॉलेज बंद रहे। इंटरनेट सेवाएं भी ठप रहीं।

विज्ञापन


इससे पूर्व शहर भर में सुरक्षा बलों डेरा रहा। हर आने-जाने वाले से कड़ाई से पूछताछ हो रही थी। ज्यादातर लोग अपने घरों में ही कैद रहे। इस बीच, लेह हिंसा में मारे गए दो प्रदर्शनकारियों पूर्व सैनिक त्वासांग थरचिन और दादुल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सुरक्षा और कड़ी की गई थी। मीडिया या किसी नेता को अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत नहीं दी गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने सुरक्षा अधिकारियों संग फिर की बैठक
उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सोमवार को भी उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया। उन्होंने एक बार फिर खुद को लेह के लोगों के साथ होने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को भी जल्द-से-जल्द लेह में सामान्य स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed