फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   leh top in polio vaccination

जम्मू कश्मीर में खुराक पिलाने में लेह सबसे आगे

Mon, 18 Jan 2016 11:30 AM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
leh top in polio vaccination

पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन रविवार को रियासत में 84.33 फीसदी बच्चों को कवर करने का दावा किया गया है। इसमें कश्मीर डिवीजन में 940918 बच्चों के साथ 88.42 प्रतिशत और जम्मू डिवीजन में 715011 बच्चों के साथ 79.50 प्रतिशत बच्चे कवर किए गए।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा लेह में 97.53 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। लेह में पोलियो खुराक पीने में बच्चों का प्रतिश्ात सबसे अधिक रहा। इस अभियान के तहत कश्मीर में 1064169 और जम्मू डिवीजन में 899406 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


पहले दिन राज्य में कुल 1655929 बच्चों के साथ ओवरआल 84.33 बच्चे कवर कर लिए गए। सोमवार से अगले दो दिन डोर टू डोर अभियान चलाकर बचे हुए बच्चों को कवर किया जाएगा। अभियान में विस्थापित आबादी वाले क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में 11115 बूथों पर 44460 वर्करों की सेवाएं ली जा रही हैं। बस स्टैंड, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ट्रांजिट और मोबाइल टीमें काम कर रही हैं।

राज्य में सुबह नौ बजे गांधीनगर अस्पताल से स्वास्थ्य सचिव डा. एमके भंडारी और जिला उपायुक्त कश्मीर फारूक अहमद ने पीएचसी बटमालू जोन से अभियान को शुरू कराया। इस दौरान स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया, निदेशक डा. बलदेव राज शर्मा, निदेशक डा. मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

पहले दिन की बूथ रिपोर्ट

leh top in polio vaccination

जम्मू 17770971
सांबा3821977
कठुआ6807773
राजोरी 9372585
पुंछ 6018884
उधमपुर 7531385
रियासी 4569180
डोडा 6527280
रामबन 59603 92
किश्तवाड़31214 85
श्रीनगर 155436 87
कुपवाड़ा 12307291
अनंतनाग11986589
कुलगाम8252392
पुलवामा7560888
शोपियां 4094396
गांदरबल3456584
बडगाम9285792
बारामुला13867589
बांडीपुरा 4976482
कुपवाड़ा2307291
कारगिल1635791
लेह 1125397

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed