{"_id":"49d33061eb70f9aef37112a51d85fdf6","slug":"leh-freezes-at-minus-14-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह में खून जमा देने वाली ठंड, पारा -13.5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह में खून जमा देने वाली ठंड, पारा -13.5
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर आसमान पर बादल छाने के बाद देर रात अचानक कोहरे की घनी चादर जम्मू और आसपास के क्षेत्र में छा गई। इससे न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट आ गई और लोगों को सीजन में पहली बार कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी कोहरे का प्रकोप रहेगा। कश्मीर घाटी में कोहरे की मार जारी है। बर्फीली हवाएं शरीर को कंपकंपा दे रही हैं। पहाड़ों के बीच बसे लेह में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान -13.5 डिग्री के साथ लेह सबसे सर्द रहा। कारगिल -12.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। कोहरे से ट्रेनों में लेटलतीफी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम खुश्क रहेगा।
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वीरवार सुबह कोहरा छाने से वाहनों के पहिये थम गए। लगातार कोहरा पड़ने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। यहां न्यूनतम पारा गिरकर माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
यहां बीती रात न्यूनतम तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम पारा माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का अधिकतम पारा 16.7 डिग्री दर्ज किया गया।