{"_id":"6521bfac6d27207ef7084b38","slug":"leh-central-team-rearch-jammu-news-c-10-jam1008-217832-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्रीय टीम लद्दाख में सीबक थॉर्न का करेगी अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्रीय टीम लद्दाख में सीबक थॉर्न का करेगी अध्ययन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय टीम लद्दाख में सीबक थॉर्न का करेगी अध्ययन
- मंत्रालय ने दो सदस्यीय टीम का किया गठन
अमर उजाला ब्यूरो
लेह। केंद्रीय मंत्रालय ने लद्दाख में सी बक थॉर्न के अध्ययन के लिए टीम बनायी है। यह टीम लद्दाख में जाकर सी बक थॉर्न की उपयोगिता का अध्ययन करेगी। केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय का क्षेत्रीय कार्यालय यहां काम कर रहा है। इसके तहत यहां सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का लाभ और योजनाओं और गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय ने दो सहायक सचिवों की एक टीम बनाई है। इसमें देवयानी यादव आईएएस और अति राज आईएएस को शामिल किया गया है। इन दोनों अधिकारियों के निर्देशन में खेती सहित सीबक थार्न, कटाई, प्रसंस्करण, विनिर्माण और विपणन उत्पाद, प्रसंस्करण के दौरान उत्पन्न उत्पादों का अध्ययन किया जाना है। यह टीम लेह और लद्दाख का दौरा करेगी। सीबक थार्न का औषधीय महत्व का अध्ययन और विश्लेषण टीम द्वारा किया जा रहा है। इससे अर्थव्यवस्था, रोजगार की संभावनाओं पर सीबक थॉर्न का प्रभाव, सामाजिक प्रभाव और जलवायु परिस्थितियों को जाना जाएगा।