फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   legislators class culture will be start from march 15

15 मार्च से लगेगी विधायकों की 'तहजीब की क्लास'

Tue, 10 Mar 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 10 Mar 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
legislators class culture  will be start from march 15

जम्मू कश्मीर में पहली बार चुने गए विधायकों को विधानसभा की मान मर्यादा और तहजीब का पाठ 15 मार्च को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए ओरिएंटशन कोर्स आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


कानून मंत्री सईद बशरत बुखारी ने इसे लेकर मंगलवार को एक बैठक भी आयोजित की। इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में इसका आयोजन होगा।

यहां विधायकों को बताया जाएगा कि विधानसभा में बजट सेशन के दौरान किस तरह से पेश आना है। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि विधानसभा की कार्यप्रणाली क्या है, बिजनेस रूल, विधायकों की परंपरा आदि के बारे बताया जाएगा।
विज्ञापन


बुखारी ने बताया कि 54 विधायक पहली बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। उक्त विधायक विधानसभा में बतौर विधायकों की जिम्मेदारी और अनुशासन से वाकिफ नहीं हैं। इसलिए यह कोर्स आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनको बजट सेशन में हिस्सा लेने और अपनी बात रखने में मदद मिलेगी। इस कोर्स में पूर्व विधायक भी नए विधायकों के साथ अनुभव साझा करेंगे।

बैठक में कानून विभाग के आयुक्त सचिव सहित कई अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे। यह कोर्स नए विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली से रूबरू कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed