फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   legislative council elections preparations were beginning

सियासत: शुरु हुई विधान परिषद चुनाव की तैयारियां

Tue, 02 Sep 2014 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Sep 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
legislative council elections preparations were beginning

15 एमएलसी का मार्च, 2015 में कार्यकाल पूरा हो रहा-

विज्ञापन


रियासत में सियासी दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तो जुटे ही हैं, इसके अलावा अंदरखाने विधान परिषद चुनाव की तैयारी भी चल रही है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि विधानसभा चुनाव के बाद मार्च, 2015 में रियासती विधान परिषद में कुल 34 में से 15 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनमें मौजूदा चेयरमैन अमृत मल्होत्रा और डिप्टी चेयमरैन जावेद अहमद राणा भी शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मार्च, 2015 में नेशनल कांफ्रेंस के आठ, कांग्रेस के पांच, पीडीपी और पैंथर्स पार्टी के एक-एक एमएलसी का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


ये दिग्गज हो रहे है रिटायर-

इनमें पीडीपी सदस्य सईद असगर अली का कार्यकाल नौ मार्च, 2015 को खत्म हो रहा है। ऐसे ही नेशनल कांफ्रेंस के एमएलसी में विजय बकाया का 16 मार्च, 2015, शेख गुलाम कादिर परदेसी, जावेद अहमद राणा (डिप्टी चेयमरैन), शेख गुलाम रसूल और योजना और विकास मंत्री एवं एमएलसी अजय कुमार सडोत्रा का 27 मार्च, अजातशत्रु सिंह का नौ मार्च, 2015, खालिद नजीब सोहरावर्दी का 16 मार्च 2015, आगा सईद रिजवी का कार्यकाल नौ मार्च, 2015 को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सदस्यों में विधान परिषद के चेयरमैन अमृत मल्होत्रा का 27 मार्च, नोरबू गियालचन और बीआर कुंडल का नौ मार्च, रविंद्र कुमार शर्मा और बशीर अहमद माग्रे का 27 मार्च 2015 को कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इसके अलावा विधान परिषद पैंथर्स पार्र्टी के इकलौते सदस्य सईद मोहम्मद रफीक शाह का कार्यकाल भी 16 मार्च 2015 को पूरा हो रहा है।


पार्टियों में कई नेताओं की एमएलसी सीट पर नजर-

सियासी दलों जिसमें नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, कांग्रेस, भाजपा और पैंथर्स शामिल है, के नेताओं में मार्च 2015 में विधान परिषद के 15 सदस्यों के रिटायर होने पर नजर है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव में पार्टियों के जो नामी नेता हार जाएंगे, उन्हें एमएलसी चुनाव में खड़ा किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed