{"_id":"28059792cb87db425748ef234d3d44f7","slug":"legal-meteorology-department-fines-collected-from-shoppers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर गड़बड़ी कर रहे दुकानदारों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर गड़बड़ी कर रहे दुकानदारों पर छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 29 Jul 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ता और जन वितरण (सीएपीडी) विभाग ने जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में औचक छापे मार एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955 का उल्लंघन करने वालों से 278050 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा और रमजान महीने के दौरान उपभोक्ता और जन वितरण विभाग के निदेशक जीएस चिब की देखरेख में टीमों ने करीब 1641 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के अलावा रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने पर 415 व्यापारियों पर मामले दर्ज किए और उनसे 278050 का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
डिफाल्टरों को विभागीय अधिकारियों ने भविष्य में एक्ट के प्रावधानों पर पूरी तरह से अमल करने की चेतावनी दी। निदेशक चिब के अनुसार अभियान जारी रहेगा।
वहीं लीगल मेट्रोलाजी विभाग की टीम ने डिप्टी कंट्रोलर इन्फोर्समेंट वीएस संबयाल की देखरेख में मीट, चिकन, बेकरी, मिठाई की बिक्री करने वाले दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर गुज्जर नगर, तालाब खटीकां, शहीदी चौक, अखनूर में औचक छापेमारी की।
विज्ञापन
नापतौल के प्रावधानों और नियमों का उल्लंघन कर मुनाफा वसूली कर रहे बीस दुकानदारों को 23000 रुपये जुर्माना किया।