फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   leftinent governor inspection

शहर में दरबार, दिनभर सड़कों पर नजर आए पुलिस और ट्रैफिक कर्मी

विज्ञापन
leftinent governor inspection
जम्मु मे दरवार के पहले िदन सिचवलय से बहार सुरसा बल के जवान तैनात
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार जम्मू में खुले दरबार का असर शहर की ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर भी देखने को मिला। नाकों पर मुस्तैद पुलिस और अर्धसैनिक बल दिनभर नजर आए। ट्रैफिक कर्मी भी यातायात व्यवस्था को दुुरुस्त करते दिखे। लेकिन शहर के कई इलाके जाम से जूझते दिखे। दरबार मूव से शहर के ट्रैफिक में पांच हजार वाहनों का लोड बढ़ गया है।
विज्ञापन

सड़कों पर वाहनों की कतारें देखने को मिलीं। एयरपोर्ट से जम्मू आने वाले मार्ग पर सतवारी चौक पर दिनभर जाम की स्थिति रही। इसके अलावा नागरिक सचिवालय के आसपास का इलाका भी वीआईपी मूवमेंट के चलते जाम से जूझता रहा। जानीपुर हाईकोर्ट रोड पर भी जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था अच्छी बनाने के लिए 150 आर्म्ड पुलिस कर्मियों को मांगा था। सोमवार को इन कर्मियों की भी सेवाएं ली गईं। शहर के प्रमुख चौक चौराहों और वीआईपी रूट पर इनकी तैनाती रही। अंबफला से विजिलेंस रोटरी, रेडियो स्टेशन से सचिवालय, वाया गुज्जर नगर, डीसी कार्यालय, रेजिडेंसी रोड और अंबफला से जानीपुर हाईकोर्ट रोड पर मुख्य रूप से ट्रैफिक कर्मी तैनात रहे। इसके अलावा पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। सचिवालय के आसपास भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। पुलिस के एसएसपी से लेकर डीएसपी तक अपने अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे। हालांकि शहर के बिक्रम चौक, सतवारी चौक, केनाल रोड, बीसी रोड और जानीपुर हाईकोर्ट पर सुबह और दोपहर को जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

---
बुलेट प्रूफ वाहन रहे तैनात
शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस के बुलेट प्रूफ वाहनों के साथ क्यूआरटी टीमें तैनात रहीं। इन टीमों को विशेष रूप से सुरक्षा के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed