फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   leftinent governor inspection

पुलिस मुख्यालय खुला, पहली बार गवर्नर पहले ही दिन पुलिस मुख्यालय पहुंचे

विज्ञापन
leftinent governor inspection
जम्मु मे दरवार के पहले दिन एलजी ​गिरीश चन्द्र मुर्मू गार्ड आफ आनर लेने के लिए जाते हुए। साथ हैं ड?
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू स्थित पुलिस मुख्यालय भी इतिहास का गवाह बना। लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) पहले ही दिन मुख्यालय पहुंच गए। आमतौर पर पहले दिन डीजीपी पहुंचते हैं। वह गार्ड आफ आनर लेते हैं। इसके बाद पुलिस मुख्यालय का कामकाज शुरू होता है, लेकिन सोमवार को पुलिस मुख्यालय खुलने पर लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू पहुंचे। उन्होंने गार्ड आफ आनर लिया। इसके बाद डीजीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

मुर्मू ने कहा कि पुलिस सहित अन्य फोर्स राज्य की चुनौतियों का डट कर सामना कर रही हैं। एजेंसियों के आपस में मिलकर काम करने के तरीके की भी सराहना की। पुलिस अधिकारियों को सलाह देते हुुए कहा कि हर एक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क बढ़ाएं। बैठक में डीजीपी ने एलजी को पुलिस के कामकाज और पुलिस ढांचे से अवगत कराया। बताया कि तीन माह खासे चुनौतीपूर्ण रहे। इसका पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से सामना किया है। कानून व्यवस्था हो या आतंकवाद का सामना, हर मोर्चे पर पुलिस सफल रही।
विज्ञापन

मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि कुछ माह में जेके पुलिस ने देश में अपने आपको बेहतर साबित किया है। अन्य एजेंसियों से पुलिस का तालमेल बेहतरीन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अगले छह माह के लिए जम्मू में पुलिस मुख्यालय
डीजीपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की, मुख्यालय की विभिन्न सेक्शन का दौरा किया
जम्मू। पुलिस मुख्यालय का कामकाज छह माह के लिए अब जम्मू में होगा। सोमवार को डीजीपी दिलबाग सिंह पुलिस मुख्यालय पहुंचे। पुलिस की अन्य इकाई के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने अलग-अलग सेक्शन का दौरा किया। इससे पहले आर्म्ड पुलिस की तरफ से उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। डीजीपी रेलवे स्टेशन स्थित वार मेमोरियल पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधिकारियों से बैठक कर उन्होंने कहा कि वह लोग निजी तौर पर अपनी-अपनी इकाई के काम की मानीटरिंग करें। एसपीओ को पेश आने वाली समस्याओं को भी हल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed