फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   led lights will be placed on streets of jammu city, each ward will hai 50 led lights

अब एलईडी लाइट से जगमग होगा जम्मू, हर वार्ड में लगेंगी 50 एलईडी लाइट

Tue, 04 Jun 2019 04:15 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 04 Jun 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
led lights will be placed on streets of jammu city, each ward will hai 50 led lights
स्ट्रीट लाइट - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू शहर अब एलईडी लाइट से जगमग होगा। शहर में चार हजार लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए पहले पार्षदों से लाइट लगाने के लिए डिटेल मांगी गई थी। डिटेज आने के बाद अब लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। 15 दिनों के अंदर काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हर वार्ड में 50 के करीब एलईडी लाइटें लगाई जाएगी। पहले चरण में दो हजार और दूसरे चरण में भी इतनी ही लाइटें लगाई जानी है। 
विज्ञापन


पहले चरण के पूरा होने के बाद दूसरे चरण में काम होगा। दूसरे चरण के लिए भी दो हजार लाइटों की डिमांड दी गई है। इस पर 40 लाख रुपये नगर निगम खर्च कर रहा है। लंबे समय से वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब चल रही थी। शाम ढलते ही गलियों में अंधेरा छा जाता था। 
विज्ञापन


नगर निगम ने शहर को अंधेरा मुक्त करने को अभियान भी शुरू किया। मगर तमाम वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं किया गया। अब एलईडी लाइटें लगाने पर काम हो रहा है। काम पूरा होने के बाद फिर से वार्डों में गलियां दूधिया रोशनी से जगमग होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

"शहर में चार हजार एलईडी लाइटें लगाई जा रही है। पहले चरण में काम शुरू हो चुका है। दूसरे चरण के लिए डिमांड दी गई है। 15 दिनों में लाइटें लगाने का काम पूरा होगा।"-प्रदीप कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed