{"_id":"682f7b2e2352709e30001f71","slug":"leakage-in-water-supply-pipe-reasi-news-c-202-1-sjam1001-123440-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लीकेज से क्षतिग्रस्त हुई गली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लीकेज से क्षतिग्रस्त हुई गली, लोग परेशान
Fri, 23 May 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 23 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
पौनी में मस्जिद की तरफ जाने वाली गली में जमा पानी।
क्षतिग्रस्त पाइपों से व्यर्थ बह रहा पानी
जल शक्ति विभाग के जूनियर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने दिया लीकेज बंद करवाने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। गर्मियों के मौसम में पीने के पानी की काफी किल्लत हो रही है। कई स्थानों पर पानी के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ क्षतिग्रस्त पाइपों से पानी व्यर्थ बहने के कारण गली क्षतिग्रस्त होने लगी है।
अप्पर बाजार निवासी अनिल सोलन ने बताया कि पिछले कई दिनों से मस्जिद वाली गली में पानी का पाइप क्षतिग्रस्त है। वहां पर रोजाना कई लीटर पानी फिजूल बह रहा है, जबकि उपभोक्ताओं के घरों में पानी उचित मात्रा में नहीं पहुंच रहा है। अगर इस क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक कर दिया जाए तो लोगों के घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचने लगेगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या के बारे में वह विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके हैं। इसके बावजूद किसी ने भी क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक नहीं किया। इस कारण लोगों के घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। अगर क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत की जाए तो कुछ हद तक पानी की कमी दूर की जा सकती है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग के जूनियर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रवी अत्री ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि मस्जिद के पास पानी का पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है। क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक करवाने का काम कल शुरू किया जाएगा।