{"_id":"63cad080481f7104821eef4b","slug":"leaders-and-workers-of-dogra-swabhiman-sangathan-missing-in-bharat-jodo-yatra-in-kathua-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: भारत जोड़ो यात्रा में नदारद दिखे डोगरा स्वाभिमान संगठन के नेता व कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: भारत जोड़ो यात्रा में नदारद दिखे डोगरा स्वाभिमान संगठन के नेता व कार्यकर्ता
Sat, 21 Jan 2023 12:27 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:27 AM IST
सार
लखनपुर में मंच पर जगह न मिलने से चौधरी लाल सिंह और उनके समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली थी। उन्होंने कश्मीर केंद्रित नेताओं पर जम्मू के नेताओं को आगे न आने देने के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
Choudhar Lal Singh
- फोटो : File Photo
विस्तार
लखनपुर में भारत जोड़ो यात्रा के वीरवार को स्वागत के दौरान जहां डोगरा स्वाभीमान संगठन को तरजीह नहीं दी गई तो शुक्रवार को प्रदेश की पहली पदयात्रा में डोगरा स्वाभीमान संगठन के नेता चौधरी लाल सिंह और समर्थक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
लखनपुर में मंच पर जगह न मिलने से चौधरी लाल सिंह और उनके समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली थी। उन्होंने कश्मीर केंद्रित नेताओं पर जम्मू के नेताओं को आगे न आने देने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। दूसरे दिन यात्रा में उनका या उनके कार्यकर्ताओं का शामिल न होना यह साबित करता है कि वह यात्रा से किनारा कर चुके हैं।
विज्ञापन
हालांकि यात्रा का समर्थन करने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता जगह-जगह पर पार्टी के झंडे लेकर यात्रा का स्वागत करते दिखे। चड़वाल में पत्रकार वार्ता के दौरान डोगरा समाज संगठन के समर्थन से संबंधित सवाल पूछा गया तो पार्टी के बड़े नेताओं ने कहा राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दलों को यात्रा से जोड़ने का आमंत्रण दिया गया था। पूर्व मंत्री लाल सिंह यात्रा में शामिल हुए इसके लिए उनका धन्यवाद।
विज्ञापन