फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lawyers angry at the arbitrariness of the traffic police

Jammu News: लापता नौसैनिक के परिजनों ने किया प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
Lawyers angry at the arbitrariness of the traffic police
संवाद न्जूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। घो मन्हासा में बुधवार को लापता हुए नौसैनिक साहिल वर्मा के परिजनों व अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया। गुस्साए दुकानदारों ने घो मन्हासा में दुकानें भी बंद रखीं। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही सीबीआई जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें साहिल की सही सूचना नहीं मिली, तो वे जम्मू बंद करने का आह्वान भी करेंगे।

पश्चिमी नौसेना कमान ने एक बयान में बताया है कि नौसैनिक साहिल वर्मा 27 फरवरी को मुंबई में भारतीय नौसेना के एक जहाज से लापता हुए हैं। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस बयान से साहिल के परिजन और गांववासी संतुष्ट नहीं है। इसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। साहिल वर्मा जम्मू के घो मन्हासा के रहने वाले हैं। उनके परिजनों का कहना है कि नौसेना ने वीरवार को उन्हें बेटे के लापता होने की जानकारी दी, जबकि लापता होने के 24 घंटे के भीतर माता-पिता को इस बात की जानकारी दी जानी चाहिए थी। 19 वर्षीय साहिल के परिजनों का कहना है कि साहिल 26 तारीख को मुंबई से आईएनएस कोच्चि जहाज में समुद्री यात्रा के लिए रवाना हुआ था। इसके बाद 27 फरवरी से लापता है। उन्हें 29 फरवरी को इस बात की जानकारी मिली। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उन्हें साहिल का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने कहा कि उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। साहिल की मां ने बताया कि उनकी आखिरी बार बेटे से रविवार को बात हुई थी। उसने बताया था कि वो जहाज से समुद्री यात्रा के लिए जा रहा है। वहां से लौट कर बात करेगा, लेकिन वे लौट कर नहीं आया। उनका कहना है कि जहाज में 400 लोग थे। सिर्फ उनका बेटा ही क्यों लापता है। उनकी मां का कहना है कि उन्हें उनका बेटा सही सलामत वापस चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed