{"_id":"5fa9aaab6825be1e684fcc54","slug":"launching-pads-in-pakistan-across-the-loc-reactivate-250-to-300-terrorists-ready-to-infiltrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी के उस पार पाकिस्तान में लॉन्चिंग पैड फिर सक्रिय, 250 से 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी के उस पार पाकिस्तान में लॉन्चिंग पैड फिर सक्रिय, 250 से 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में
Tue, 10 Nov 2020 02:16 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी से सटी एलओसी के उस पार पाकिस्तान में बने आतंकियों के लॉन्चिंग पैड फिर सक्रिय हो गए हैं। करीब 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिले ताजा इनपुट्स के अनुसार पाकिस्तान में बैठे आकाओं ने अपने आतंकी कमांडरों को निर्देश जारी किए हैं कि बर्फबारी के चलते इनफिल्ट्रेशन पासिस बंद होने से पहले आतंकियों को घाटी में धकेलने की कोशिशों में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
बीएसएफ के एडीजी सुरिंदर पवार ने कहा कि इनपुट के अनुसार वर्तमान में करीब 250 से 300 आतंकी लॉन्चिंग पैड्स पर घुसपैठ की फिराक में तैयार बैठे हैं। लेकिन आतंकियों की हर हरकत पर एलओसी पर तैनात सेना और बीएसएफ पूरी नजर रख रही है। इसी का नतीजा है कि इस वर्ष कई आतंकी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाया गया है। इसका ताजा उदाहरण है रविवार को कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में हुई घुसपैठ की कोशिश, जिसमें सतर्क जवानों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान उन्हें 2 एके-47, 2 एके मैगजीन, 60 एके राउंड, 1 पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 29 पिस्टल राउंड, 1 रेडियो सेट, 50 हजार की भारतीय करंसी, आदि बरामद हुई।
विज्ञापन
इस अब तक सिर्फ 25 आतंकी घुसपैठ कर पाए
एडीजी ने कहा कि इस साल एलओसी पर काफी सतर्कता बरती गई है। पिछले साल करीब 140 आतंकी घुसपैठ करने में सफल हुए थे लेकिन इस बार इनपुट के अनुसार कुल 25 आतंकी अब तक घुसपैठ करने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा, हम हमेशा अपने काउंटर-इनरफल्ट्रेशन ग्रिड में बदलाव और सुधार समय-समय पर लाते रहते हैं। जब भी हमें कोई फीडबैक मिलता है, जो भी कमियां नजर आती हैं उसके आधार ग्रिड में सुधार लाया जाता है और यह सामान्य प्रक्रिया है जो समय समय पर चलती रहती है।
विज्ञापन