फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Launch pads active across LoC 70 terrorists planning to infiltrate

नापाक इरादे लिए बैठा आतंकवाद: LoC पार लॉन्च पैड पर 70 आतंकी घुसपैठ की फिराक में, सुरक्षा बल सतर्क

Sun, 02 Jun 2024 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Jun 2024 10:55 PM IST
सार

डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में सक्रिय स्थानीय आतंकवादियों की संख्या अब केवल 22 रह गई है। आतंकवाद का केंद्र बिंदु अब स्थानीय आतंकवाद से विदेशी आतंकवाद की ओर स्थानांतरित हो गया है। अब सक्रिय आतंकियों की संख्या बहुत कम रह गई है। 

विज्ञापन
Launch pads active across LoC 70 terrorists planning to infiltrate
70 आतंकी घुसपैठ की फिराक में - फोटो : एएनआई

विस्तार

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि रंजन स्वैन ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार लॉन्च पैड सक्रिय हैं। करीब 70 आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में हैं। सीमा पर सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं। दुश्मन के किसी भी नापाक इरादे को कामयाब नहीं होने देंगे। सुरक्षा को लेकर हुई विभिन्न बैठकों में यह निष्कर्ष सामने आया है कि सीमा पार से घुसपैठ कर आतंकियों, हथियार नशे की खेप को भेजने के प्रयास अब भी किए जा रहे हैं, जिन्हें सतर्क सुरक्षा बल नाकाम बना रहे हैं।

विज्ञापन

एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से डीजीपी ने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर पांच या छह के समूहों में लगभग 60-70 घुसपैठिये सीमा में घुसने की फिराक में हैं। सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरी तरह से दृढ़ हैं कि विरोधी को सफल नहीं होने देंगे। इन नापाक साजिशों को समय-समय पर विफल भी किया गया है। अभी भी खतरा है। प्रदेश में अस्थिरता लाने की दुश्मन बार-बार चाल चल रहा है, जिसे विफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों की संख्या मात्र 22, विदेशी आतंकवाद चुनौती
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में सक्रिय स्थानीय आतंकवादियों की संख्या अब केवल 22 रह गई है। आतंकवाद का केंद्र बिंदु अब स्थानीय आतंकवाद से विदेशी आतंकवाद की ओर स्थानांतरित हो गया है। अब सक्रिय आतंकियों की संख्या बहुत कम रह गई है। विदेशी आतंकवाद एक चुनौती के रूप में उभर रहा है। विदेशी आतंकी असहाय नागरिकों को निशाना बनाते हैं। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चार-पांच साल पहले सक्रिय स्थानीय आतंकवादियों की संख्या 150 से 200 के बीच थी, जो अब घटकर केवल 20-22 रह गई है। वर्तमान में सुरक्षा चुनौतियां मुख्य रूप से बाहरी हैं। हालांकि विदेशी तत्व पहले भी वहां मौजूद थे, लेकिन वर्तमान में आतंकवाद का फोकस स्थानीय से हटकर विदेशी आतंकवाद की ओर हो गया है, क्योंकि हमारे यहां बहुत कम स्थानीय दहशतगर्द सक्रिय हैं। कई बार वे सुरक्षा बलों से भी भिड़ जाते हैं। सीमा से घुसपैठ कर लोगों को मारने का काम सौंपा जाता है, जिन्हें वे बिल्कुल नहीं जानते। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां विदेशी आतंकवादियों के तौर-तरीकों को समझ रही हैं। हम उन्हें बहुत जल्द पूरी तरह से विफल कर देंगे।

विज्ञापन

सीमापार से घुसपैठ करने वाले ड्रोन बड़ी चुनौती
स्वैन ने कहा कि ड्रोन से घुसपैठ की गतिविधियां महत्वपूर्ण चुनौती पेश कर रही हैं। ड्रोन के जरिये आतंकवादी हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, नकदी और मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। हम पहले के मुकाबले अब इस खतरे से निपटने में काफी बेहतर स्थिति में आ गए हैं। लेकिन इन गतिविधियों को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए निरंतर सतर्कता की जरूरत है।

लोकसभा चुनाव में पुलिस ने छह हजार वाहन किराए पर लिए
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों के लिए पुलिस ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों के जवानों को लाने-ले जाने और तैनात करने के लिए 6000 वाहन किराए पर लिए थे। मतदान केंद्रों, मतदान सामग्री की सुरक्षा और सामग्री और लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना एक बड़ा काम था। हम लोकसभा चुनावों में लोगों की भारी भागीदारी देखकर खुश हैं। पुलिस ने सेना और केंद्रीय बलों जैसी अन्य एजेंसियों के लिए प्रमुख समन्वय सुरक्षा एजेंसी के रूप में काम किया। सुरक्षा बलों की ओर से उम्मीदवारों के लिए शांतिपूर्ण प्रचार माहौल सुनिश्चित किया गया। लोकसभा चुनावों में लोगों की भागीदारी ने एक अच्छी सुरक्षा व्यवस्था की नींव रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed