फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lathicharge in kashmir, over illegal construction at jhelum dam

झेलम के बांध पर बने मकानों को गिराने पर बवाल

Tue, 14 Apr 2015 01:57 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
lathicharge in kashmir, over illegal construction at jhelum dam

श्रीनगर के पारिमपुरा इलाके में अवैध रूप से बनाए गए मकानों को गिराने पर सोमवार को बवाल हो गया। कई जगह प्रदर्शन हुए। उग्र प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तथा आंसू गैस छोड़नी पड़ी। इस दौरान छह पुलिसकर्मियों सहित तीस लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सोमवार को उस समय लोग भड़क उठे, जब झेलम के बांध पर बने अवैध मकानों को गिराने के लिए विभागीय टीम पहुंची। टीम के पहुंचते ही लोगों ने मोर्चा खोल दिया और श्रीनगर-बारामुला राजमार्ग समेत श्रीनगर-गुलमर्ग मार्ग पर धरने पर बैठ गए। इससे कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि इलाके में करीब 100 परिवार हैं, जो यहां पिछले 25 वर्षों से रह रहे हैं। अगर इन्हें हटाना है, तो पहले इनके पुनर्वास के लिए ठोस नीति बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह यह भी मांग कर रहे थे कि इस बात का आश्वासन स्वयं जिला उपायुक्त आकर उन्हें दें। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी जिनमें महिलाएं भी थीं, उन्होंने धरने से हटने से इंकार कर दिया।

इलाके में हालात तनावपूर्ण

lathicharge in kashmir, over illegal construction at jhelum dam

इसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाने के जमकर लाठियां भांजी। वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। इसके बाद दोनों तरफ से भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रदर्शन को उग्र होता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने के साथ हवाई फायरिंग भी की। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भिड़ंत में छह पुलिस कर्मियों सहित तीस लोग घायल हो गए।

इनमें एक महिला कांस्टेबल, एक पुलिस अधिकारी और जवान के अलावा प्रदर्शनकारी शामिल हैं। उग्र हुई भीड़ को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर काबू कर लिया। हालांकि क्षेत्र में हालात संवेदनशील बने हैं। गौरतलब है कि कश्मीर में पिछले वर्ष सितंबर के महीने में आई भीषण बाढ़ में हुई तबाही और इससे बचने के उपायों को ध्यान में रखते हुए उच्च न्यायालय ने निर्देश दिए गए थे कि झेलम नदी के बांधों पर बनाए अवैध मकानों को हटाया जाए।

इन्हीं निर्देशों को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर के एसडीएम के नेतृत्व में संबंधित विभागों द्वारा सेमपुरा से पंजीनारा तक मुहिम शुरू कर दी गई है। श्रीनगर के डीएम ने कर्मचारियों की सुरक्षा और स्थिति को काबू में रखने के लिए क्षेत्र में 144 लागू करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed