फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lathi charge on youth congress workers

जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बरसीं लाठियां

Sat, 18 Oct 2014 09:20 PM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
lathi charge on youth congress workers

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर आए दिन हो रहे युद्ध विराम के उल्लंघन के विरोध में शनिवार को प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा गर्जना रैली निकालते हुए पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाने के लिए अति व्यस्त तवी पुल जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को तवी पुल से हटा दिया। धक्का-मुक्की में पुलिस कांस्टेबल को चोट लगी, जबकि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हलकी चोटें आईं। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी उमा शंकर पांडे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब के बाहर से गर्जना रैली निकाली।

विज्ञापन

पाकिस्तान की हिमाकत को बर्दाश्त नहीं

lathi charge on youth congress workers

पांडे ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस की अगुर्वाई में यूपीए सरकार और उससे पहले भी जब देश में कांग्रेस की सरकार रही, सीमाएं सुरक्षित रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार बदलते ही पाकिस्तान ने सीमा पर गोलाबारी शुरू कर दी है।

सीमांत इलाकों के लोग भारी परेशानियों से दो-चार हैं। केंद्र सरकार का कोई नुमाइंदा इनका हाल-चाल जानने नहीं पहुंचा है। उपप्रधान प्रणव शगोत्रा ने कहा, पाकिस्तान की हिमाकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि सीमांत इलाकों के लोगों की समस्याओं का हल होना चाहिए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पांच मरला के प्लाट दिये जाने चाहिएं।

कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आईं

lathi charge on youth congress workers

इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाने के लिए प्रदर्शनकारी तवी पुल पर गए और कार्यकर्ताओं ने तवी पुल को जाम करने का प्रयास किया। पुतला फूंकने के बाद भी जब जाम नहीं खुला तो इससे पुल पर जाम लगना शुरू हो गया।

पुलिस ने ऐसा करने से रोका तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आईं, वहीं पुलिस कांस्टेबल सज्जाद अहमद भी धक्का-मुक्की में चोट लगने से घायल हुए।

प्रदर्शन में प्रदेश युवा कांग्रेस प्रधान शाह नवाज चौधरी, महासचिव आबिद कश्मीरी, मंजीत सिंह जाट, सचिव राजबीर सिंह, आमिर रसूल, राजन शर्मा, अजात शत्रु शर्मा, सतिंद्र कुंडल आदि युवा कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed