{"_id":"536fb9a4147069d8fd22352ae18593de","slug":"lathi-charge-on-villagers-in-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी और मुआवजा मांगने पर लाठी चार्ज, सरपंच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी और मुआवजा मांगने पर लाठी चार्ज, सरपंच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Mon, 04 Aug 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
रामबन के सुंबर इलाके में रेलवे में गई जमीन के मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठे जमींदारों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इसके साथ ही स्थानीय सरपंच को हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के अनुसार बनिहाल-कटड़ा रेलवे ट्रैक और टनल निर्माण कार्य में जुटी एचसीसी के खिलाफ 24 जुलाई से ही सुंबर के जमींदार धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
कल शाम को भी सुंबर के कोहली इलाके में टनल टी-48 पर लोग धरने पर बैठे थे। इस बीच रामबन और धर्मकोट की पुलिस मौके पर पहुंची और बिना कुछ कहे धरने पर बैठे जमींदारों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी और वहां मौजूद लोगों को तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन
मौके से स्थानीय सरपंच पूशा सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, जमींदारों की जमीनों पर एचसीसी द्वारा डाले गए मलबे से बर्बाद हुई जमीन के मुआवजे और निर्माण कंपनी में स्थानीय युवकों को नौकरी दिलवाने की मांग को स्थानीय लोग 24 जुलाई से ही धरने पर बैठे थे। तब से टी-48 के आसपास निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ था।
विज्ञापन