फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lathi charge in army recruitment rally

सेना की भर्ती रैली में आए युवकों पर लाठीचार्ज

Wed, 28 Oct 2015 10:47 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
lathi charge in army recruitment rally

कसबा से सटे गांव टांडा स्थित सैन्य क्षेत्र में आयोजित सेना की भर्ती रैली में बुधवार को युवाओं की भारी भीड़ पहुंची। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस के लिए उनको संभालना कठिन हो गया।

विज्ञापन


हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें पांच युवक जख्मी हो गए। दो घायलों को उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुंछ मार्ग पर स्थित गांव टांडा में सेना की खुली भर्ती में बुधवार को जम्मू-पुंछ के जवानों की बारी थी। सुबह सात बजे के करीब सैन्य परिसर के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में जवान भर्ती रैली में भाग लेने के लिए जमा हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठीचार्ज में पांच युवक घायल

lathi charge in army recruitment rally

हालात बिगड़ता देख पुलिस ने भर्ती रैली में आए युवकों पर लाठीचार्ज कर दिया। अचानक लाठीचार्ज से बौखलाए युवकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। लाठीचार्ज में पांच युवक घायल हुए हैं। इसमें से उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाए गए दो घायलों में बीस वर्षीय इरफान निवासी केहरी पुंछ और अजय कुमार जम्मू के रहने वाले हैं।

पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार भी किया, हालांकि दोपहर बाद उनको रिहा कर दिया गया। भर्ती रैली में शामिल होने आए गौरव कुमार, मोहम्मद आरिफ, पंकज शर्मा आदि ने बताया कि सेना की भर्ती के लिए जो प्रक्रिया अपनाई गई, वह बिल्कुल गलत रही।

सेना को भर्ती रैली के लिए एक-एक जिले से युवकों को बुलाना चाहिए था। जम्मू से रैली में बड़ी संख्या में युवा आए थे। इसके साथ ही पुंछ जिले के युवकों को भी इसी दिन बुला लिया गया। ऐसे में भीड़ तो बढ़नी ही थी। भर्ती रैली में आए अन्य युवकों का कहना था कि पुलिस को बेराजगार युवकों पर लाठियां बरसाने के बजाय अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed