फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   latest update in fifth hockey india sub junior national championship

हाकी चैंपियनशिप: गोवा पर भारी पड़ी असम की टीम

Mon, 11 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 11 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
latest update in fifth hockey india sub junior national championship

पांचवीं हाकी इंडिया सब जूनियर नेशनल हाकी प्रतियोगिता में सोमवार को पूल ए में असम की टीम ने गोवा को, पूल बी में पुडुचेरी की टीम ने राजस्थान, पूल सी में हाकी पटियाला की टीम ने गुजरात और पूल डी में बिहार की टीम ने हाकी हिमाचल को मात देकर अगले दौर में प्रवेश पा लिया।

विज्ञापन


केके हक्कू स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर सोमवार को खेले गए पूल ए के मुकाबले में असम हाकी और गोवा हाकी की टीम के मध्य मुकाबला हुआ। असम की टीम ने यह मुकाबला 9-0 से जीतकर आसानी से अगले दौर में प्रवेश पा लिया। हाफ  टाइम तक असम की टीम 5-0 से आगे थी।
विज्ञापन


इसके अगले हाफ में भी असम की टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चार ओर गोल कर शानदार तरीके से मुकाबला जीत लिया। पूल बी के मुकाबले में राजस्थान की टीम का मुकाबला पुडुचेरी के साथ हुआ। इसमें पुडुचेरी की टीम ने बेहतरीन हाकी का प्रदर्शन करते हुए 8-1 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूल सी में हाकी गुजरात की टीम का मुकाबला हाकी पटियाला से हुआ। इसमें पटियाला की टीम राजस्थान पर भारी पड़ी और उसने यह मुकाबला 8-1 से जीत अगले दौर में प्रवेश पाने में कामयाबी हासिल की। वहीं पूल डी में हाकी हिमाचल और हाकी बिहार की टीमों के मध्य खेले गए मुकाबले में बिहार की टीम ने 7-0 से जीत हासिल कर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अगले दौर में प्रवेश पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed