फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   latest update about sunanda pushkar murder case

सुनंदा पुष्कर मामले में PGT रिपोर्ट कोर्ट में पेश

Tue, 23 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
latest update about sunanda pushkar murder case

सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में छह लोगों की पोलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट सोमवार को कोर्ट में पेश की गई। पुलिस ने पहले सुनंदा व पूर्व कें द्रीय मंत्री शशि थरूर के मित्र संजय दीवान, नौकर बजरंगी व ड्राइवर नारायण सिंह के  पोलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी। बाद में पुलिस ने सुनंदा के मित्र सुनील टाकरू, विकास अहलावत व एसके शर्मा के पोलीग्राफ टेस्ट की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के एमएम सुनील कुमार शर्मा के समक्ष पुलिस ने सोमवार को छह लोगों की पोलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट पेश कर दी। अदालत ने बीस मई को तीन गवाहों व उसके बाद अन्य तीन गवाहों की पोलीग्राफ जांच कराने की अनुमति दी थी। पुलिस ने आवेदन पर सुनवाई के दौरान कहा था कि इन तीनों संदिग्धों से पूछताछ की गई थी लेकिन ये तीनों सुनंदा के शरीर पर चोटों, होटल के कमरे में पावर कट समेत कई अहम तथ्य छिपा रहे हैं।
विज्ञापन


यह गवाह यह भी नहीं बता रहे कि सुनंदा पुष्कर प्रेस कांफेस करके कौन सा खुलासा करने वाली थी। पुलिस ने कहा कि संजय दीवान यह नहीं बता रहे कि वह मुंबई की ट्रिप कैंसिल करके दिल्ली क्यों आए और वह अपने मोबाइल के बारे में भी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। पुलिस का कहना था कि सुनंदा की मौत के दिन 17 जनवरी 2014 को तीनों संदिग्ध होटल लीला पैलेस के उस कमरा नंबर 345 में थे, जहां उसकी कथित तौर पर हत्या हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि ये तीनों गवाह सुनंदा की पाक पत्रकार मेहर तरार से झगड़े के बारे में कई बातें छिपा रहे हैं। आवेदन में पुलिस ने कहा था कि सुनंदा की जांच के लिए संजय दीवान द्वारा बजरंगी को डॉक्टर रजत मोहन को लेने के लिए सरोजनी नगर से पटेल नगर भेजने का निर्णय कई सवाल खड़े करता है, जबकि होटल लीला पैलेस में खुद इन-हाउस डॉक्टर उपलब्ध था।


पुलिस की जांच जारी है: पुलिस आयुक्त
दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने सोमवार को दिए बयान में कहा है कि दिल्ली पुलिस ने सुनंद पुष्कर मामले में छह लोगों का पोलीग्राफी टेस्ट करवाया है। जांच जारी है। दिल्ली पुलिस को जब जिस तरह की जांच की जरूरत पड़ेगी, पुलिस जांच कराएगी। दिल्ली पुलिस अमेरिका से विसरा रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed