फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   latest on kausar nag yatra

कौसर नाग यात्राः कश्मीर घाटी शांति की ओर

Mon, 04 Aug 2014 11:39 AM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
latest on kausar nag yatra

कश्मीर घाटी में कौसर नाग यात्रा को लेकर अभी भी तनाव जारी है। विरोध के चलते घाटी में कल घारा 144 लागू की गई जिसके बाद आज घाटी में तुलनात्मक रूप से कुछ शांति देखी गई।

विज्ञापन


इस बीच रियासी से यात्रा के लिए निकला दल वासप पहुंचा। पहले ईद और बाद में यात्रा के विरोध के चलते घाटी में कई दिनों से कोई काम नहीं हो पाया है।

शहर के शांत होने के बाद मार्केट में सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की मूवमेंट भी सामान्य रही।

आगामी बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक होने वाली है उम्मीद है उसमें विवाद का कोई हल निकल सकेगा।

र‌ियासी वापस पहुंचा दल

latest on kausar nag yatra

रियासी कसबे से कौसर नाग यात्रा के लिए गए यात्रियों का जत्था वापस लौट आया। इस जत्थे में शामिल लोगों ने नागपंचमी के शुभ अवसर पर वहां पर मौजूद प्राकृतिक झील में स्नान कर पूजा-अर्चना की।

गौरतलब है कि कश्मीर में इस यात्रा का अलगाववादियों और कुछ अन्य लोगों के द्वारा विरोध कर इसको बंद करने को कहा जा रहा है। कहा जा रहा है कि पर्यावरण को इस यात्रा से खतरा पैदा हो सकता है।

मौजूदा समय के दौरान कश्मीर को यात्रा चलने के विरोध में बंद भी रखा गया है, जिसकी चारों तरफ कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सालों से बंद थी यात्रा

latest on kausar nag yatra

बता दें क‌ि कौसर नाग यात्रा आतंकवाद के कारण पिछले कई वर्षों से बंद रही थी, लेकिन उसके बाद अब दोबारा इस यात्रा की शुरुआत कर दी गई है।

रियासी से भी यह यात्रा इस वर्ष लगातार पांचवें साल निकाली गई, जिसमें शमिल यात्री यात्रा के अध्यक्ष स्वामी रामशरण दास जी महाराज के नेतृत्व में कौसर नाग की यात्रा पर गए थे।

यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि कौसर नाग जिला रियासी के तहसील माहौर के दूरदराज क्षेत्र में स्थित है, जहां पर मौजूद झील का एक हिस्सा कश्मीर के साथ लगता है और कश्मीरी समुदाय के लोग भी इस स्थान को काफी पूजनीय समझते हैं।

इसलिए सरकार को चाहिए कि इस यात्रा को रियासी और कश्मीर दोनों तरफ से जारी रखा जाए और जिला मुख्यालय रियासी में इस यात्रा के लिए आधार शिविर बनाया जाए।

ताकि इस यात्रा को और बढ़ाया दिया। लोगों के अनुसार यात्रा चलने से जिले के पहाड़ी एवं पिछडे़ क्षेत्रों में भी विकास की उम्मीदें प्रबल होंगी।

विज्ञापन

यात्रा बंद करने का विरोध जारी

latest on kausar nag yatra

कौसर नाग यात्रा की अनुमति को रद्द करने के खिलाफ लोक विकास दल के अध्यक्ष विक्रम सिंह सलाथिया ने अलगाववादियों को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि अगर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई तो इसके परिणाम गंभीर होंगे।

कई जगह पर कुछ असामाजिक तत्व सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने में लगे हैं। उससे भी आम जनता को बचकर रहना चाहिए।

सलाथिया के अनुसार कई बार सरकार भी अलगाववादियों के दबाव में आकर काम करने लगती है। ऐसी प्रथा को बंद करना चाहिए। सलाथिया ने कहा कि यात्रा पर रोक लगाना हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है।

पाकिस्तान जिंदाबाद और तिरंगा को जलाने वालों की मांगें पूरी की जा रही है। पहले सरकार ने डोगरा प्रमाण पत्र का कानून लागू कर वोट बैंक के एक बड़े हिस्से को नाराज किया, जिसका खमियाजा लोकसभा चुनावों में भी देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed