फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   latest about jammu kashmir team in ranji trophy

रणजी ट्राफी: मंडराने लगा हार का खतरा

Tue, 06 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 06 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
latest about jammu kashmir team in ranji trophy

केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड हुबली में चल रहे रणजी ट्राफी के टेस्ट मुकाबले में जेएंडके पर एक पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है। पहली पारी में कर्नाटक ने 423 रनों पर पारी घोषित कर जेएंडके को दूसरी पारी के लिए न्योता दे दिया, लेकिन मंगलवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जेएंडके 37 रनों पर एक विकेट गंवा चुका था।

विज्ञापन


अगले बचे हुए दो दिन के खेल में जेएंडके को मैच में बने रहने के लिए बड़ा स्कोर बनाना होगा। जेएंडके के पहली पारी के 160 रनों के जवाब में कर्नाटक ने 103 ओवर में खेलकर नौ विकेट पर 4.10 रन की औसत से 423 रन पर पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन


हालांकि, कर्नाटक की शुरुआत धीमी रही थी, लेकिन मध्यक्रम में उतरे आरवी उथप्पा ने एक छोर को संभालते हुए 202 गेंदों का सामना करते हुए 156 रन की अहम पारी खेली। इसमें 23 चौके और एक छक्का शामिल रहा। निचले क्रम में उतरे सीएम गौतम ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर 15 चौकों से 80 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा केआर कपूर ने 23, एमके पांडे ने 33, एस गोपाल ने नाबाद 58 और ए मिथुन ने 21 रन जुटाए। टीम के खाते में अतिरिक्त 36 रन भी आए। इससे पहले जेएंडके की पहली पारी में कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका। आदिल ऋषि ने 18, ओ हरुण ने 20, आईडी सिंह ने 31, परवेज रसूल ने 39, हरदीप सिंह ने 15 रन जुटाए।

निचले क्रम में जेएंडके के विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरते गए। दूसरी पारी में भी मंगलवार को जेएंडके की खराब शराब रही। ओ हरुण दो चौकों से नौ के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। सलामी बल्लेबाज आदिल ऋषि पांच चौकों से 23 रनों और एपी सिंह चार रनों से साथ पिच पर टिके हुए हैं।


दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जेएंडके ने 12 ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए थे और अभी उसे कर्नाटक की पहली पारी से लीड पाने के लिए 226 रनों की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि जेएंडके ने अपने पिछले चार मुकाबलों के साथ दस अंक जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed