फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   latesr news about arnia encounter

सेना भी हुई उसकी बहादुरी की कायल

Wed, 10 Dec 2014 10:38 AM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
latesr news about arnia encounter

वेस्टन कमांड के कमांडेंट केवी सिंह ने पिपडी चाढ़का कलां के एक युवक को कठार कांड में प्रथम सूचना देकर अहम किरदार निभाने पर प्रशंसा पत्र और इनाम की राशि का चेक देकर सम्मानित किया। वहीं 27 वर्षीय इस युवक की पहचान छुपाने के लिए जागरूक हिन्दुस्तानी नाम रखा गया।

विज्ञापन


कमांडेंट ने बताया कि अगर यह युवक समय रहते सेना को सूचित न करता तो चारों आतंकी सुरक्षा बांध को पार कर देश के किसी भी कोने में भारी तबाही मचा सकते थे।

इससे पहले उन्होंने कठार कंपाउंड के घटनास्थल का दौरा कर पास के गांवों कठार, अला व पिपड़ी चाढ़का कलां के लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा पिपड़ी चाढ़का कलां गांव में सेना द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में तीनों गांवों के सरपंचों के अलावा कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

जागरूक हिंदुस्तानी को टेरीटोरियल आर्मी (टीए) में भर्ती करवाया

latesr news about arnia encounter
कमांडेंट ने कहा कि पांच नागरिकों और तीन सुरक्षा कर्मियों का हालांकि शहीद होना भी हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान है मगर अपनी जान पर खेल कर युवक ने फौरन खेत में बैठे इन चार आतंकियों के बारे में सूचना दी उससे पूरे देश में होने वाले नुकसान को बचा कर सच्चा हिंदुस्तानी होने का फर्ज अदा किया। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि जल्द ही इस जागरूक हिंदुस्तानी को टेरीटोरियल आर्मी (टीए) में भर्ती करवाया जाए।

वहीं अला पंचायत के सरपंच चौधरी बलवीर ने इस कांड में शहीद हुए गांव के दोनों युवकों के परिवार का दर्द बयां करते हुए बताया कि विकास और राकेश नामक दोनों शहीदों की शादी मात्र दो से चार वर्ष पहले ही हुई थी एक का दो साल का बच्चा है तो दूसरे का मात्र दो माह का। अंतिम संस्कार के समय दी गई मदद पर्याप्त नहीं है।

दोनों परिवारों का पालन पोषण करने के लिए जितनी भी सहायता की जाए कम है, क्योंकि दुनियां में उन दोनों युवकों का रिक्त स्थान कोई भी नहीं भर सकता। फिर भी पीछे रहने वाले परिवार को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए ताकि अपने जीवन व्यतीत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed