फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lata Mangeshkar: National identity given to Dogri, Bhala Sipaiya Dogreya... Singing songs depicting soldiers and their families

Lata Mangeshkar: डोगरी को दिलाई राष्ट्रीय पहचान, भला सिपाइया डोगरेया... गीत गाकर सैनिकों और उनके परिवारों का किया चित्रण 

Mon, 07 Feb 2022 11:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 11:03 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर से भी कई यादें जुड़ी हुई हैं लता मंगेशकर की। पद्मा सचदेव के कहने पर गाया था डोगरी गीत। रोसलियां रोसलियां धारा... तेरा बड़ा मंदा लगदा गीत को भी दी आवाज। 

विज्ञापन
Lata Mangeshkar: National identity given to Dogri, Bhala Sipaiya Dogreya... Singing songs depicting soldiers and their families
Lata Mangeshkar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जम्मू-कश्मीर से भी विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने ‘भला सिपाइया डोगरेया... रोसलियां रोसलियां धारा... तेरा बड़ा मंदा लगदा डोगरी गाना गाया था, जो आज हर घर में गाया और सुना जाता है। इन गीतों को गाने के लिए उन्होंने डोगरी सीखी और फिर अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई इन गानों का दीवाना बन गया। 

विज्ञापन


किशन समैलपुरी के लिखे गानों को लता मंगेशकर ने दिवंगत पद्मा सचदेव के कहने पर गाया था। पद्मा सचेदव और लता मंगेशकर के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। जम्मू की बोली डोगरी से भी लता मंगेशकर को प्रेम था। भला सिपाइया डोगरेया... गीत में सैनिकों के बारे में बताया गया है। इस गीत पर सैनिक आज भी झूमते हैं। भला सिपाइया डोगरेया को लता जी की आवाज मिलने से डोगरी भाषा की पहचान बढ़ी। 

विज्ञापन

उपराज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लता दीदी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने का दुख शब्दों से परे है। आप एक प्रकाश थीं जो सुनहरी आवाज की धनी थीं। लता दीदी का संगीत और व्यक्तित्व हमेशा याद रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक रहेगा

लता मंगेशकर के निधन पर जम्मू-कश्मीर में छह और सात फरवरी तक दो दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी भवनों पर लगा राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। शोक के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed