{"_id":"694e34d12991f9c2cc0b659b","slug":"last-rites-of-martyr-subedar-surjeet-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: बलिदानी सूबेदार सुरजीत का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: बलिदानी सूबेदार सुरजीत का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि
Fri, 26 Dec 2025 12:40 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:40 PM IST
सार
सूबेदार सुरजीत सिंह का गुरुवार को उनके पैतृक गांव रियासी के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
रियासी में सूबेदार को अंतिम विदाई देने पहुंचे सेना अधिकारी व जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरला निवासी सूबेदार सुरजीत सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव के श्मशानघाट पर नम आंखों के साथ किया गया। सूबेदार की अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
सुबह से ही बलिदानी सूबेदार के घर लोगों का आना शुरू हो गया था। जैसे ही अंतिम यात्रा निकलना शुरू हुई तो लोगों ने भारत माता की जय, सुरजीत सिंह अमर रहे के जयघोष लगाए। इससे पहले बुधवार देर शाम सूबेदार सुरजीत सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा जिसके बाद गांव का माहौल गमगीन रहा। लोग उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
वीरवार सुबह सिख रेजिमेंट के अधिकारी व जवान अंतिम यात्रा में शामिल हुए। श्मशानघाट पर सूबेदार सुरजीत सिंह को उनके 13 वर्षीय बेटे सूर्यांश सिंह ने मुखाग्नि दी। मौके पर आए सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बलिदानी सूबेदार की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था जिसे परिवार के अन्य सदस्य संभालते रहे।
विज्ञापन
सूबेदार के अंतिम संस्कार में गांव के स्थानीय लोगों के साथ कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। गौरतलब है कि चार्ट ड्यूटी को लेकर हुए विवाद के बाद सेना के एक जवान ने उन पर गोलियां बरसाई थीं।