फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   last day for admission in JU

दाखिले के आवेदन की आखिरी तिथि आज

Tue, 14 Jul 2015 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 14 Jul 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
last day for admission in JU

स्नातक के पहले सेमेस्टर के दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। स्नातक के दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के दाखिले के लिए आवेदन फार्म जमा किए जा रहे हैं। दूसरे और तीसरे सेमेस्टर में दाखिला लेने के लिए कालेजों की ओर से बुधवार को आखिरी तिथि रखी गई है। बुधवार को आखिरी तिथि के चलते मंगलवार को काफी संख्या में विद्यार्थी अपने अभिभावकों और दोस्तों के साथ कालेज कैंपसों में फार्म भरने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


कालेज कैंपस में पहुंचकर विद्यार्थियों ने अपने दाखिले की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद फीस आदि जमा करवाई। गांधी नगर स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज, परेड स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज, कनाल रोड स्थित जीजीएम साइंस कालेज, कामर्स कालेज सहित अन्य कालेजों में विद्यार्थियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली जो अपना दाखिला फार्म जमा करवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


दाखिला फार्म जमा करवाने के बाद विद्यार्थियों ने अपने कालेज के स्टाफ सदस्यों से नये सत्र की तिथि और समय सारिणी के बारे में जानकारी लेने में उत्सुकता दिखाई। परेड कालेज में दाखिला फार्म भरने के लिए गांधी नगर की सलोनी गुप्ता, राजोरी की अंजुम शाहीन ने कहा कि कल सरकारी छुट्टी होने के संदेह से वह आज अपना दाखिला फार्म भरने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलह जुलाई से स्नातक के नये सत्र का आगाज होगा। हालांकि सभी कालेज प्रशासन की ओर से नये सत्र के लिए समयसारिणी और सारी प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed