पुलिस बताकर आए हमलावर: कुपवाड़ा में लश्कर आतंकी मगरे के भाई की हत्या, हमलावरों ने नाम पूछकर घर में मारी गोली
सूत्रों के अनुसार, गुलाम रसूल का भाई मोहिउद्दीन मगरे लश्कर का आतंकवादी है। वह पाकिस्तान में बैठकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुपवाड़ा में संदिग्ध बंदूकधारियों ने शनिवार रात को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहिउद्दीन मगरे के भाई गुलाम रसूल मगरे को घर में घुसकर गोली मार दी। रविवार को इलाज के दौरान जीएमसी हंदवाड़ा में गुलाम रसूल (45) ने दम तोड़ दिया। जिले के कंडी खास इलाके में हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
खुद को पुलिस बताकर घर में घुसे आतंकी
मगरे के पड़ोसियों के अनुसार, शनिवार रात को कुछ बंदूकधारी आए और दरवाजा खटकटाया। पूछने पर खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए घर की तलाशी लेने की बात कही। गुलाम रसूल ने दरवाजा खोला तो वहां मौजूद नकाबपोश बंदूकधारियों ने उसे गोली मार दी। गोली रसूल के पेट में लगी। उसे इलाज के लिए परिजन अस्पताल में ले गए। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
पाकिस्तान में बैठकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा मगरे
सूत्रों के अनुसार, गुलाम रसूल का भाई मोहिउद्दीन मगरे लश्कर का आतंकवादी है। वह पाकिस्तान में बैठकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। कश्मीर के युवाओं को बरगालाकर आतंकी प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान जाने में मदद करता है। उधर, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने गुलाम रसूल की मौत की गहन जांच करने की मांग की है।