फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lashkar terrorist arrested from srinagar

घाटी में एक और लश्कर आतंकी धर-दबोचा

Sun, 24 Jan 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 24 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
lashkar terrorist arrested from srinagar

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रविवार की शाम सुरक्षा बलों ने सेंट्रल कश्मीर के चडूरा इलाके से एक लश्कर आतंकी धर दबोचा। इससे पहले अलग अलग इलाकों से दो लश्कर आतंकी और चार हरकत उल मुजाहिद्दीन के आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


रविवार को पकड़े गए लश्कर आतंकी की पहचान बशारत अहमद शाह उर्फ फुरकान (निकलोरा, पुलवामा) के रूप में हुई है। उससे बरामद बैग में से एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 60 राउंड और एक ग्रेनेड भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


फुरकान लश्कर कमांडर वसीम हेफ उर्फ ओसामा और मजीद जरगर उर्फ तल्हा का करीबी बताया जा रहा है।  सुरक्षा बलों को कासेमुल्ला गांव में कुछ आतंकी छिपे होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चलाए गए सर्च आपरेशन में रविवार शाम लगभग साढ़े छह बजे जवानों ने एक संदिग्ध को रोका तो उसने भागने की कोशिश की। उसे पकड़कर उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से हथयार बरामद हुए। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed