{"_id":"821c6ff06d30f874486e7b5925d9d7a9","slug":"lashkar-terrorist-arrested-from-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में एक और लश्कर आतंकी धर-दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में एक और लश्कर आतंकी धर-दबोचा
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 24 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रविवार की शाम सुरक्षा बलों ने सेंट्रल कश्मीर के चडूरा इलाके से एक लश्कर आतंकी धर दबोचा। इससे पहले अलग अलग इलाकों से दो लश्कर आतंकी और चार हरकत उल मुजाहिद्दीन के आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
रविवार को पकड़े गए लश्कर आतंकी की पहचान बशारत अहमद शाह उर्फ फुरकान (निकलोरा, पुलवामा) के रूप में हुई है। उससे बरामद बैग में से एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 60 राउंड और एक ग्रेनेड भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
फुरकान लश्कर कमांडर वसीम हेफ उर्फ ओसामा और मजीद जरगर उर्फ तल्हा का करीबी बताया जा रहा है। सुरक्षा बलों को कासेमुल्ला गांव में कुछ आतंकी छिपे होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद चलाए गए सर्च आपरेशन में रविवार शाम लगभग साढ़े छह बजे जवानों ने एक संदिग्ध को रोका तो उसने भागने की कोशिश की। उसे पकड़कर उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से हथयार बरामद हुए। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।