{"_id":"61bfa6f2e3ae4b1f1a409ed2","slug":"lashkar-terrorist-arrested-from-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग से लश्कर आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग से लश्कर आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Mon, 20 Dec 2021 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Dec 2021 03:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर के एक आतंकी को केपी रोड से धर दबोचा। उसके पास से चीन निर्मित पिस्टल, गोलियां, मैगजीन व अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर सेना व सीआरपीएफ के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। केपी रोड पर एएल नूर मस्जिद के पास से आतंकी फिरोज अहमद जरगर उर्फ कामरान निवासी गरतबल क्योमोह कुलगाम को पकड़ा गया। यह आतंकी 7 जून से लापता था और लश्कर में शामिल हो गया। फिरोज का बड़ा भाई माजिद जरगर उर्फ तालहा लश्कर कमांडर था। उसे सुरक्षा बलों ने 2017 में अरवानी में मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
कराची का रहने वाला था मारा गया आतंकी
आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि लश्कर-ए-ताइबा का कमांडर सैफुल्लाह उर्फ खालिद भाई उर्फ शावाज पाकिस्तान के कराची का रहने वाला था। वह 2016 से हारवान-धारा इलाके में सक्रिय था। वह कई आतंकी वारदात, सुरक्षा बलों पर हमले और नागरिकों के उत्पीड़न में शामिल था।
विज्ञापन
33 दिन में तीन पाकिस्तानी दहशतगर्दों का काम तमाम
आईजी ने बताया कि पिछले 33 दिन में श्रीनगर शहर में तीन पाकिस्तानी आतंकियों का काम तमाम किया जा चुका है। यह सभी सुरक्षा बलों तथा पुलिस पर हमले व नागरिकों की हत्या की कई घटनाओं में शामिल थे।