फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lashkar terrorist arrested, four helpers of Jaish module arrested

कार्रवाई: लश्कर आतंकी गिरफ्तार, जैश मॉड्यूल के चार मददगार दबोचे

Mon, 07 Mar 2022 05:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 05:20 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि अवंतिपोरा में जैश के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार मददगारों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से आपत्तिजनक सामान मिला है। 

विज्ञापन
Lashkar terrorist arrested, four helpers of Jaish module arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

आतंक के मोर्चे पर घाटी में सुरक्षा बलों को रविवार को दोहरी सफलता मिली। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के साथ ही लश्कर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पकड़े गए आतंकी मददगारों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अवंतिपोरा में जैश के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार मददगारों को गिरफ्तार किया गया। इनकी शिनाख्त उमर फारूक डार व अफनान जावेद खान (दोनों निवासी शाहाबाद), सोरज मंजूर मलिक व इरशाद अहमद लोन (दोनों निवासी मिडूरा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि ये सभी आतंकी उमैस उर्फ उस्मान तथा पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान उर्फ जाट को हथियारों की आपूर्ति करते थे। साथ ही इनके रहने खाने-पीने का प्रबंध भी करते थे। वहीं, गांदरबल जिले के शुहामा में नाके पर चेकिंग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लश्कर आतंकी शोपियां के कीगम निवासी मोहम्मद अल्ताफ वानी को गिरफ्तार किया गया। नाके पर चेकिंग को देखते हुए वह वारपोव की ओर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे धर दबोचा गया। उससे भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed