फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lashkar plan another attack in border area

ALERT: लश्कर अगस्त के अंत में कर सकता है बड़ा हमला

Mon, 10 Aug 2015 10:12 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
lashkar plan another attack in border area

हाल के दिनों में कठुआ जिले से सटे इलाकों में दो अलग-अलग आतंकी हमलों के बाद आतंकी तंजीम लश्कर-ए-तैयबा एक और हमले की तैयारी में जुट गया है। भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के उस पार की हलचल पर नजरें गड़ाए एक खुफिया एजेंसी ने पुख्ता इनपुट जारी किया है।

विज्ञापन


इसमें साफ कहा गया है कि लश्कर के आतंकी एक और हमले की तैयारी को लगभग पूरा कर चुके हैं। इस बार भी मुख्य निशाना रियासत से सटे पंजाब राज्य के पठानकोट जिले को बनाया जा सकता है। आतंकियों का निशाना पठानकोट के अलावा कठुआ जिला भी हो सकता है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसी ने विश्वसनीय सूत्रों का हवाला देकर आशंका जताई है कि रियासत के कठुआ और पंजाब के पठानकोट जिलों में अगस्त महीने के अंत या फिर सितंबर महीने के शुरुआती दिनों में हमला करने की साजिश रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया एजेंसी ने जारी क‌िए इनपुट

lashkar plan another attack in border area

सीमा पार से खुफिया एजेंसी के पास आई जानकारी में लश्कर-ए-तैयबा का नाम लिया गया है। खुफिया एजेंसी द्वारा जारी इनपुट में कहा गया है कि आतंकियों की साजिश में इस बार भी सेना, पुलिस सहित अन्य सुरक्षा बलों को टारगेट बनाया गया है।

साजिश का पता चलने के बावजूद अभी तक आतंकियों के रूट का पता नहीं चल पाया है। लिहाजा कठुआ जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के लिए कहा गया है।
 
गौरतलब है कि पिछले दिनों आतंकियों ने पंजाब के दीनानगर पुलिस थाने पर हमला किया था। इसके कुछ दिन बाद ही कठुआ जिले से सटे उधमपुर जिले के नरसू इलाके में बीएसएफ की बस पर हमला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed