फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lashkar millitant arrested from bandipora of kashmir

कश्मीर: बांदीपोरा से लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Fri, 14 Jul 2017 08:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 14 Jul 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
lashkar millitant arrested from bandipora of kashmir
terrorist - फोटो : Demo Photo

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले से लश्कर के एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इसके पास से हथियार तथा गोला बारूद बरामद हुए हैं। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


पकड़े गए आतंकी की शिनाख्त जिले के हाजिन के मीर मोहल्ला निवासी शाहबाज रसूल मीर के रूप में हुई है। सुंबल इलाके के मारकुंडल गांव में सूचना के बाद पुलिस और 13 राष्ट्रीय रायफल्स की ओर से चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान उसे पकड़ने में सफलता हाथ लगी। उसके पास से एक चाइनीज पिस्टल, पिस्टल मैगजीन, चार गोलियां, चार हैंड ग्रेनेड, चाकू तथा अन्य सामान बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


जिले के एसपी शेख जुल्फिकार ने बताया कि पकड़ा गया आतंकी 26 जून को ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। उससे पूछताछ की जा रही है। अमरनाथ यात्रियों पर हमले के संबंध में भी जानकारियां खंगाली जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानी आतंकी से पूछताछ जारी

lashkar millitant arrested from bandipora of kashmir
आतंकी से पूछताछ जारी - फोटो : Demo Photo
उधर, बारामुला जिले के क्रालाहार इलाके से पकड़े गए अफगानी मोहम्मद दाउद से पुलिस शुक्रवार को भी पूछताछ करती रही। उसे वीरवार को एलओसी पार करने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया था। अफगानी के साथ ही उड़ी के रहने वाले दो लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनकी गाड़ी में वह घूम रहा था। पुलिस उसके आतंकी कनेक्शन की तलाश कर रही है। ज्ञात हो कि वह एनडीपीएस मामले में दिल्ली में गिरफ्तार हुआ था और एक महीने पहले तिहाड़ जेल से छूटा था। 
           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed