फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lashkar militant killed in an encounter in srinagar

श्रीनगर मुठभेड़ में लश्कर एक आतंकी ढेर

Mon, 11 Jan 2016 11:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 11 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
lashkar militant killed in an encounter in srinagar

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र जकूरा में एक घंटे की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी से हथियार भी बरामद हुए हैं। सोमवार शाम को पुलिस को जकूरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। इससे घबराए आतंकी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसपी हजरतबल ने बताया कि शाम करीब छह बजे गसू क्षेत्र में पुलिस नाकाबंदी की गई। इसके कुछ ही देर बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया। आतंकी की पहचान जेवन पंथा चौक निवासी सज्जाद अहमद उर्फ पीर के तौर पर हुई है। मारे गए आतंकी से एक पिस्तौल, एक ग्रेनेड और कुछ राउंड मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस रिकार्ड के अनुसार सामान्य तौर पर श्रीनगर आतंकवाद मुक्त क्षेत्रों में शामिल है। शहर के करीब मुठभेड़ का होना इस बात का संकेत है कि उत्तर और दक्षिण कश्मीर के ऊपरी इलाकों में आतंकी ठिकानों के बंद होने के चलते आतंकी शहर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed