फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lashkar makes new video viral threatening policemen

लश्कर-ए-तैयबा ने जारी किया नया वीडियो, पुलिसकर्मियों को दी धमकी

Wed, 14 Jun 2017 11:00 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 14 Jun 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
lashkar makes new video viral threatening policemen
आतंकी संगठन का वीडियो वायरल - फोटो : Demo Photo

घाटी में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैइबा ने एक धमकी भरा वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें पुलिस जवानों और अधिकारियों को पुलिस की वर्दी छोड़कर आतंकवाद में शामिल होने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं जो लोग सुरक्षा एजेंसियों के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें चेतावनी देते हुए उस राह को छोड़ने को कहा है।  

विज्ञापन

      
कश्मीर में मंगलवार को एक के बाद एक हुए आतंकी हमलों के बाद लश्कर का धमकी भरा वीडियो सामने आया है। हालांकि अभी तक कश्मीर घाटी मे केवल हिजबुल मुजाहिदीन के लोकल कमांडर ही वीडियो जारी कर आतंकी मंसूबे जाहिर करते रहे हैं, लेकिन पहली बार लश्कर के स्थानीय कमांडर बशीर लश्कर ने वीडियो जारी कर घाटी मे आतंकी हमले तेज करने की धमकी दी है।
विज्ञापन


बशीर लश्कर ने खासतौर पर जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों और अफसरों को निशाना बनाने की धमकी दी है। उनसे यह भी कहा है कि उन्हें अगर पैसा चाहिए तो हम देंगे, अगर उनके साथ शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 7 मिनट 23 सेकेंड का वीडियो

lashkar makes new video viral threatening policemen
आतंकी संगठन का वीडियो वायरल - फोटो : File Photo

7 मिनट 23 सेकंड के इस वीडियो में बशीर सेना की वर्दी में बैठा दिखाई दे रहा है और संदेश देते समय उसके आगे धार्मिक ग्रंथ के अलावा 2 एके-47, 2 ग्रेनेड और एक पिस्टल भी पड़ी है। इस वीडियो में उसने पुलिस कर्मियों से कहा है कि वे लोग चंद पैसों और प्रमोशन के लिए दीन के खिलाफ जा रहे हैं। उन्हें ऐसा छोड़कर दीन के रास्ते पर चलना चाहिए, न कि आतंकियों के खिलाफ लड़ना चाहिए।

वीडियो में यह भी कहा है कि लोगों को चाहिए मुजाहिदों और हुर्रियत पसंदों का साथ दें। अगर वे फिर भी बाज नहीं आते हैं तो नतीजे ठीक नहीं होंगे। सुरक्षा एजेंसियों की लगातार कोशिश है कि आतंकी संगठनों और हुर्रियत में फूट डाली जाए, ताकि हमारे मंसूबे कामयाब न हो सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed