फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lashkar-e-Toiba rejected the Ramadhan ceasefire announced by the central

J&K: केंद्र के सीजफायर के ऑफर को लश्कर ने ठुकराया, कहा- रमजान में भी करेंगे हमले

Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lashkar-e-Toiba rejected the Ramadhan ceasefire announced by the central
terrorist - फोटो : DEMO PHOTO

कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने केंद्र की ओर से की गई एकतरफा सीजफायर की घोषणा को ठुकराते हुए कहा कि रमजान के महीने में भी हम घाटी में सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहेंगे।

विज्ञापन


लश्कर प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लश्कर चीफ महमूद शाह ने दृढ़ता से इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि सीजफायर कोई विकल्प नहीं है। इस तरह के समझौते पर कोई विचार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


हम इसे पाप के साथ-साथ कश्मीर की आजादी में दिए गए बलिदानों के अपमान के रूप में मानते हैं। हम शहीदों के उत्तराधिकारी हैं। इस तरह की पसंद का चयन करना शहीदों के खून के साथ विश्वासघात है। शाह ने कहा कि हम वार्ता के पक्ष में हैं लेकिन क्षेत्र में सुरक्षाबलों की उपस्थिति में वार्ता एक झूठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में रमजान के महीने में सुरक्षाबलों को सीजफायर का पालन करने का गृह मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं। दिल्ली के ओर से लिए गए इस अहम फैसले का मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और विपक्षी नेता उमर अब्दुल्ला ने किया स्वागत है।


रमजान के महीने के दौरान घाटी में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों के खात्मे के लिए कोई भी ऑपरेशन नहीं चलाया जाएगा। इसकी जानकारी बुधवार को गृह मंत्रालय के आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से दी गई जिसमें सुरक्षाबलों से रमजान के महीने में कोई भी ऑपरेशन चलाने से मना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed