{"_id":"629ddb47d12fff22db5a89b8","slug":"lashkar-e-taiba-terrorist-module-busted-in-doda-one-terrorist-arrested-by-doda-police-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर संचालित आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, डोडा से दहशतगर्द गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर संचालित आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, डोडा से दहशतगर्द गिरफ्तार
Mon, 06 Jun 2022 04:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/डोडा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 06 Jun 2022 04:17 PM IST
सार
डोडा जिले में पुलिस ने लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आतंकी से मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
Doda Police arrested Terrorist
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
पाकिस्तान में बैठे हैंडलर मोहम्मद अमीन उर्फ खुबैब के इशारे पर डोडा में चल रहे लश्कर-ए-ताइबा के एक और मॉड्यूल को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त करते हुए एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके घर से एक आईईडी, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन
इससे पहले खुबैब की ओर से चलाए जा रहे मॉड्यूल की ओर से उधमपुर में स्टिकी बम धमाका किए जाने का खुलासा करते हुए सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने कास्तीगढ़ इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान धंधाल कास्तीगढ़ में आरोपी इरशाद अहमद के घर की तलाशी ली गई तो आईईडी, मोबाइल फोन समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
विज्ञापन
खुबैब की ओर से संचालित दो मॉड्यूल के भंडाफोड़ से यह स्पष्ट है कि वह इलाके में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की साजिश में है। वह चिनाब वैली में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने के साथ ही आतंकी संगठन में नए युवाओं को भर्ती करने की भी साजिश में जुटा है ताकि जम्मू संभाग में आतंकी मॉड्यूल संचालित किए जा सकें। साथ ही जम्मू संभाग में हमले कराए जा सकें।
मोबाइल फोन से खुलेंगे राज
सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों की ओर से बरामद मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड जांच किए जा रहे हैं। इससे कई राज खुलने की उम्मीद है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसके फोन बुक में सीमा पार के कितने लोगों के नंबर है। साथ ही स्थानीय कनेक्शन को भी खंगाला जाएगा।