{"_id":"5c403d88bdec2273724c3a8d","slug":"lashkar-e-taiba-militant-arrested-by-security-forces-in-kulgam-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुलगाम से लश्कर आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम से लश्कर आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटीं
Thu, 17 Jan 2019 02:02 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
आतंकी मुबारक अहमद डार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले से सुरक्षा बलों को लश्कर के एक आतंकी को पकड़नेे में सफलता मिली है। सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं। पकड़े गए आतंकी की शिनाख्त रेडवानी बाला के मुबारक अहमद डार के रूप में हुई है।
सटीक सूचना के आधार पर 9 राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसओजी कुलगाम की ओर से बुधवार की देर शाम इलाके की घेराबंदी की गई। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।
सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों तथा संगठन के बारे में सूचनाएं एकत्र करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। वह कुछ आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है।
विज्ञापन
इस साल अब तक तीन आतंकियों को सुरक्षा बल गिरफ्तार कर चुके हैं। इससे पहले 14 जनवरी को बांदीपोरा से हिजबुल मुजाहिदीन के ए कैटगरी के आतंकी सरफराज अहमद शीर को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से पिस्टल, गोलियां तथा थोराया सेट (सेटेलाइट फोन) बरामद किया गया था। वह कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा था।
पकड़ा गया आतंकी लगभग पांच साल से कुपवाड़ा, सोपोर और बांदीपोरा इलाके में काफी सक्रिय था। सुरक्षा एजेंसियां इससे पूछताछ में जुटी हुई हैं। इससे पहले 13 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर हिजबुल के दो आतंकियों को शोपियां से गिरफ्तार किया था। इनमें एक नाबालिग है।
दोनों हिजबुल के एरिया कमांडर नवीद बाबू के बेहद करीबी हैं। वह दिल्ली-एनसीआर से हथियार लेकर आ रहे थे। इनके कब्जे से एक पिस्टल व 14 कारतूस बरामद हुए हैं।