फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lashkar e islam targeting ex militants

लश्कर-ए इस्लाम के निशाने पर हैं घाटी के पूर्व आतंकी

Sun, 21 Jun 2015 11:54 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
lashkar e islam targeting ex militants

जम्मू-कश्मीर में आतंकी गुट लश्कर-ए -इस्लाम पूर्व आतंकियों को निशाना बना रहा है। घाटी में मोबाइल टावरों पर हुए हमले के क्रम में यह नया आतंकी गुट चर्चा में आया था। जम्मू कश्मीर सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को आतंकी हमलों के बारे में रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन के कमांडरों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दस लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि हिज्बुल मुजाहिदीन अब लश्कर-ए इस्लाम का नकाब ओढ़कर हमले कर रहा है। लश्कर-ए-इस्लाम के कमांडर के रूप में अब्दुल क्यूम और इम्तियाज अहमद कंडू को चिह्नित किया गया है। गौरतलब है कि सोपोर में लगातार हो रहे हमलों में आधा दर्जन से अधिक पूर्व आतंकी और नागरिक मारे जा चुके हैं। हिजुबुल मुजाहिदीन का पूर्व कमांडर वहीद उर्फ हमजाह की भी इस दौरान हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई है कि कुपवाड़ा, बारामुला, शोपियां और श्रीनगर में नागरिकों और पूर्व आतंकियों पर अभी और आतंकी हमले हो सकते हैं। हमलों की आशंका के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुपवाड़ा, बारामुला, शोपियां, श्रीनगर, डोरू, मुंडजी, बादामी बाग और बटपोरा में तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनियोजित साजिश के तहत आतंकी गुट की ओर से सोपोर में रात के वक्त दरवाजों को खटखटाने और दुकानों के शटर पीटने की घटनाएं हो रहीं हैं। गृह मंत्रालय को मिली रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे प्रयासों से आम लोगों में दहशत और भय का माहौल बनाया जा रहा है ताकि केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ गुस्सा भड़काया जा सके। पूर्व आतंकियों द्वारा आतंकियों के सफाया संबंधी रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के बयान के बाद हिजबुल ने पूर्व आतंकियों पर हमले बढ़ाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed