फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lashkar changed Kotli area commander

हाफिज सईद को बचाने में जुटे लश्कर और ISI

Sun, 04 Jan 2015 03:52 PM IST
Updated Sun, 04 Jan 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
Lashkar changed Kotli area commander
मुंबई हमलों के मास्टर माइंड एवं जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद को आतंकी संगठन लश्करे तोइबा और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई सुरक्षित रखने में जुट गई है। हाफिज को भारत के हवाले करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाए गए दबाव के चलते आतंकी संगठन हाफिज को अंडरग्राउंड करना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते 19 और 20 दिसंबर को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के कोटली में हाफिज की होने वाली रैली को रद्द कर दिया गया। आईएसआई चीफ और लश्कर के कोटली जिले के नए एरिया कमांडर ने हाफिज की इस रैली को रद्द करा दिया था। ऐसा उसे सुरक्षित रखने के लिए किया गया।
विज्ञापन


भारत की खुफिया एजेंसियों को इसकी खबर मिली है। लश्कर ने हाफिज की सुरक्षा के लिए अपना एरिया कमांडर भी बदल दिया है। यह एरिया कमांडर हाफिज को सुरक्षित करने के साथ ही घुसपैठ करने का पूरा प्लान भी तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीओके के कोटली में रद्द कर दी गई थी रैली

Lashkar changed Kotli area commander
सूत्रों के अनुसार पीओके के कोटली जिले का पहले लश्कर का एरिया कमांडर अबु सैफल इस्लाम था। अब उसकी जगह सैफुल्लाह को नियुक्त किया गया है। सैफुल्लाह पढ़ा-लिखा और विदेशी हथियारों के आधुनिक इस्तेमाल की जानकारी रखता है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों की पल-पल खबर रखता है। युवाओं को पल भर में जेहाद के लिए मर-मिटने के लिए तैयार करने की ताकत सैफुल्लाह में है।

आतंकी हाफिज 19 और 20 दिसंबर को कोटली में रैली करने वाला था, लेकिन आईएसआई के चीफ रिजवान अख्तर और नए लश्कर कमांडर सैफुल्लाह ने उसे यह रैली नहीं करने दी। रैली नहीं करने का कारण बताया गया कि इससे हाफिज सईद को खतरा हो सकता है। उसको भारत के हवाले करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। इस रैली के ठीक तीन दिन पहले पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमला भी हुआ था।

खुफिया एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि गणतंत्र दिवस को लेकर राज्य में आतंकी हमला करने की साजिश भी रची जा रही है। पीओके के कोटली में लश्कर का नया कमांडर सैफुल्लाह इसके लिए प्लान तैयार कर रहा है।

जबकि पीओके के ही रावलाकोट में फारूक कश्मीरी 15 आतंकियों को घुसपैठ के लिए तैयार कर बैठाए है। पुंछ की एलओसी और आरएस पुरा की आईबी से आने वाले दिनों में घुसपैठ का बड़ा प्रयास होगा। घुसपैठ कराकर गणतंत्र दिवस में खलल डालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed