फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lashkar agent found in baramula

भारी हथियारों संग धरा गया लश्कर का सहयोगी

Fri, 25 Jul 2014 09:47 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
lashkar agent found in baramula

उत्तरी कश्मीर के बारमूला जिले से सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक ओवरग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है।

विज्ञापन


उसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा संगठन से बताया जा रहा है। पुलिस का एक विशेष दल उससे पूछताछ करने में जुटा हुआ है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस को पट्टन थाने के अधीन आने वाले बाबा टेंग क्षेत्र में एक ओवर ग्राउंड वर्कर के छुपे होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस के विशेष कार्यबल तथा सेना की 29 राष्ट्रीय रायफल्स का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा।

सोपोर का रहने वाला है परवेज अहमद

lashkar agent found in baramula

ओवर ग्राउंड वर्कर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दल में शामिल जवान उसको काबू करने में सफल रहे।

अधिकारी के अनुसार उसे तुरंत पट्टन पुलिस थाने लाया गया और पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस गोला-बारूद बरामद करने में सफल रही।

उसके कब्जे से एक पिस्तौल, एक मैग्जीन, 5 गोलियां तथा दो हथगोले बरामद हुए हैं। उसकी पहचान सोपोर के छानपोरा के निवासी परवेज अहमद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed