{"_id":"5c603d91bdec22739d537ec1","slug":"large-number-of-transfer-possible-of-ias-and-ips-before-loksabha-election-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर आईएएस और आईपीएस के फेरबदल की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर आईएएस और आईपीएस के फेरबदल की तैयारी
Sun, 10 Feb 2019 08:34 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 10 Feb 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले रियासत के निजाम में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी चल रही है। मार्च के पहले हफ्ते में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। जिला स्तर के करीब एक दर्जन आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के इधर-उधर होने की संभावना है।
क्योंकि अभी डेढ़ महीना पहले ही जम्मू का आईजी बदला गया है। ऐसे में जम्मू के आईजी को तो नहीं, लेकिन जम्मू संभाग के कुछ एसएसपी स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा सकता है। इस समय जम्मू के 15 के करीब आईपीएस अधिकारी डेपुटेशन लेकर राज्य से बाहर नौकरी कर रहे हैं।
राज्यपाल प्रशासन इनको भी वापस लाने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में केंद्रीय गृह विभाग से बात की जा रही है। चुनाव से पहले अधिकारियों की सेवा जम्मू में ली जाएगी। ऐसे भी जम्मू-कश्मीर में आईपीएस अधिकारियों का टोटा है।
विज्ञापन
इसकी वजह से कई अधिकारियों को प्रमोशन देकर इंचार्ज के तौर पर उनकी सेवाएं ली जा रही हैं। यह भी संभव है कि मार्च के पहले सप्ताह में आचार संहिता भी लागू हो जाए। राज्य में 6 से 7 आईएएस अधिकारियों को भी चुनाव पहले एक जिले से दूसरे जिले का डीसी लगाया जा सकता है।