फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   langarwalas can call me any time says sukhnandan

लंगर वालों को समस्या हो तो मुझे फोन करें: सुखनंदन

Sun, 28 Jun 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Jun 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
langarwalas can call me any time says sukhnandan

पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री चौधरी सुखनंदन कुमार ने श्री अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए लंगर लगाने वालों से कहा है कि अगर उन्हें कोई समस्या हो तो वे सीधा उन्हें फोन कर सकते हैं। मंत्री ने शनिवार को चंदनबाड़ी का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा और तैयारियों का जायजा लेने के दौरान लंगर वालों से बातचीत करते हुए ये शब्द कहे।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को हर सुविधा मिले, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। यात्रा मार्ग को साफ सुथरा बनाने के अलावा बिजली और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए खाने-पीने के प्रबंध करने में लंगर वालों की बड़ी भूमिका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लंगर वालों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इसके बावजूद अगर उन्हें कोई समस्या आती है तो वह सीधा उन्हें फोन कर सकते हैं। पीएचई मंत्री के साथ भाजपा के एमएलसी सोफी यूसुफ और पहलगाम के विधायक अल्ताफ अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed