{"_id":"5d3d2d708ebc3e6ca8682edc","slug":"landslides-between-ramban-and-ramsu-at-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रामबन और रामसू के बीच भूस्खलन, रास्ता हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रामबन और रामसू के बीच भूस्खलन, रास्ता हुआ बंद
Sun, 28 Jul 2019 12:58 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
landslide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के नजदीक रामबन और रामसू के बीच विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इस कारण से हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। वहीं जाम में फंसे यात्री परेशान हो रहे हैं। भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर आवाजाही ठप पड़ गई है।
विज्ञापन
गौरतलब हो देश को कश्मीर के साथ जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, जिसे कश्मीर की लाइफ लाइन भी कहा जाता है, पर करीब तीस किलोमीटर की यात्रा जोखिम भरी मानी जाती है। दरअसल रामबन से बनिहाल तक इस हिस्से में पहाड़ों से जगह-जगह पत्थर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन
वहीं इस मार्ग पर 80 फीसद से अधिक सड़क हादसे होते हैं। सड़क पर पत्थर गिरने से कई बार दो दिन तक रास्ता बंद हो जाता है। रामबन से बनिहाल के बीच रामसू में सड़क की हालत सबसे अधिक खराब है। अधिकतर समय यहां से वाहनों को एक तरफ रोक कर ही दूसरे तरफ की गाड़ियों को रवाना करना पड़ता है।
विज्ञापन