{"_id":"5f1743ab8ebc3e63df42186c","slug":"landslide-ramban-news-jmu2148328148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से सैकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से सैकड़ों वाहन फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। रामबन के मोड़ घोडी इलाके में तेज बारिश के कारण पस्सियां गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार सुबह करीब आठ बजे से देर रात तक बंद रहा। राजमार्ग के बंद होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। दिन भर वाहन चालक राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन देर रात तक खबर लिखे जाने तक राजमार्ग नहीं खुल पाया था।
जानकारी के अनुसार, रामबन में सुबह ही तेज बारिश शुरू हो गई थी और इसी दौरान मोड़ घोड़ी इलाके में पस्सियां गिरना शुरू हो गई। वहीं मौके पर मौजूद फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। कंपनी की मशीनरी पस्सी हटाकर राजमार्ग को खोलती और वाहनों को रवाना करती, लेकिन कुछ समय के बाद फिर से पहाड़ से पस्सियां गिरने लगती और राजमार्ग बंद हो जाता। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। शाम करीब साढ़े पांच बजे राजमार्ग पर पस्सी गिरी और फिर समाचार लिखे जाने तक राजमार्ग नहीं खुल सका था। राजमार्ग बंद होने के कारण रामबन में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी और वाहनों के चालक राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे थे। बारिश के कारण चालक वाहनों से बाहर नहीं निकल पाए।
-वाहनों के जखैनी से आगे बढ़ने पर प्रतिबंध
वहीं सुबह जब राजमार्ग के बंद होने की सूचना मिली तो उधमपुर के जखैनी से घाटी जाने वाले वाहनों के आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद वाहनों के चालक दिन भर राजमार्ग के खुलने पर आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक इनको आगे नहीं जाने दिया। चालकों का कहना था कि अगर जल्द राजमार्ग नहीं खुला तो फिर इनको कई दिनों तक उधमपुर में रोक कर रखा जाएगा। पुलिस यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पहले दूसरे वाहनों को रवाना करेगी और फिर अंत में उनको रवाना किया जाएगा।